पहले दोनों बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर काटा अपना गला... पत्नी पर था किसी और से संबंध का शक

बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में 40 वर्षीय इमरान पर अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। मृत बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय शेख ज़हरा और 10 वर्षीय शेख जोया के रूप में हुई है। घटना के बाद इमरान ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bengaluru Crime: बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर होटल के कमरे में अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियों की पहचान 5 साल की शेख ज़हरा और 10 साल की शेख जोया के रूप में हुई है। होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने शाम को कमरे के अंदर दो बच्चों के संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस को तुरंत अलर्ट किया।

bengaluru crime

बेंगलुरु होटल में 2 मासूम बेटियों की हत्या, पिता ने खुदकुशी की कोशिश। AI IMAGE

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता ने हत्या के बाद खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिवार के सदस्यों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

End of Feed