कोलकाता: डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के खिलाफ निकली रैलियां, रात भर के धरने पर बैठीं प्रमुख हस्तियां

महामिच्छिल की रैली में भाग लेने वाले लोगों में कई प्रमुख फिल्मी हस्तियां और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शामिल थे, जो व्यस्त एस्प्लेनेड क्षेत्र में धरने पर बैठे और न्याय और हल्ला बोल के नारे लगाते हुए सोमवार सुबह तक वहीं रूकने का संकल्प व्यक्त किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से बलात्कार-हत्या के विरोध में फिल्मी हस्तियों का रात भर धरना प्रदर्शन
  • निर्देशक अपर्णा सेन और बांग्ला फिल्म उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां हजारों लोगों के साथ एक विशाल रैली में शामिल हुईं
  • महामिच्छिल की रैली में भाग लेने वाले लोगों में कई प्रमुख फिल्मी हस्तियां और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शामिल थे

Overnight Protests in Kolkata: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार व उसकी हत्या के विरोध में फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन और बांग्ला फिल्म उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां रविवार को हजारों लोगों के साथ एक विशाल रैली में शामिल हुईं। उन्होंने उसके लिए न्याय की मांग की। पिछले महीने की शुरूआत में यहां आरजी कर अस्पताल में यह घटना हुई थी। महामिच्छिल की रैली में भाग लेने वाले लोगों में कई प्रमुख फिल्मी हस्तियां और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शामिल थे, जो व्यस्त एस्प्लेनेड क्षेत्र में धरने पर बैठे और न्याय और हल्ला बोल के नारे लगाते हुए सोमवार सुबह तक वहीं रूकने का संकल्प व्यक्त किया।

Kolkata doctor case

प्रमुख हस्तियों का धरना

शहरों में कई जगह रैलियां

महामिच्छिल के अलावा, शहर में अन्य जगहों पर दो अन्य रैलियां आयोजित की गईं। एक रैली का आयोजन रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व छात्रों द्वारा किया गया था, जबकि दूसरी रैली में एक प्रसिद्ध कॉन्वेंट स्कूल के छात्र और पूर्व छात्र शामिल थे, दोनों ने डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई इस विशाल रैली में, सेन ने स्वस्तिका मुखर्जी, सुदीप्त चक्रवर्ती, चैती घोषाल, सोहिनी सरकार और अन्य साथी कलाकारों के साथ सेंट्रल एवेन्यू में मार्च किया और स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। हजारों समर्थकों के साथ रैली में शामिल लोगों ने जवाहरलाल नेहरू रोड-एस एन बनर्जी रोड चौराहे पर कब्जा कर लिया और सोमवार सुबह चार बजे तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया।

End of Feed