बंगाल STF ने जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को दबोचा, की थी मंत्री और बेटे की रेकी, कैसे आतंकियों के संपर्क में आया था आदित्य सिंह?

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे हावड़ा के बेलिलियस रोड से दबोचा।

Bengal Jaish Operative: कोलकाता से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक जासूसी नेटवर्क के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने हावड़ा से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' (JeM) के आतंकी हमीम मंडल के एक संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे हावड़ा के बेलिलियस रोड से दबोचा।

Bengal STF Hamim mondal

बंगाल STF ने हमीम मंडल को दबोचा

सटीक सुराग पर कार्रवाई

एक वरिष्ठ एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी जांच के दौरान मिले पुख्ता और विशिष्ट सुरागों के आधार पर की गई है। पुलिस अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। आदित्य सिंह की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी हमीम मंडल और उसकी एक अन्य कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली लीड्स के आधार पर हुई है।

End of Feed