मुर्शिदाबाद से लौटते ही बीमार पड़े राज्यपाल बोस, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, ममता ने हाल-चाल जाना

CV Ananda Bose admitted to Hospital : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सेहत का जायजा लिया। दरअसर, राज्यपाल ने सोमवार को सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें कोलकाता के इस्टर्न कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत की जांच और निगरानी कर रहे हैं।

CV Ananda Bose admitted to Hospital : हाल ही में मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर कोलकाता लौटने वाले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर राज्यपाल की सेहत का जायजा लिया। दरअसर, राज्यपाल ने सोमवार को सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें कोलकाता के इस्टर्न कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत की जांच और निगरानी कर रहे हैं। जांच रिजल्ट आ जाने के बाद आगे के इलाज के बारे में फैसला लिया जाएगा।

CV Ananda Bose

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस अस्पताल में भर्ती।

अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सीएम ममता ने कहा कि 'मैं राज्यपाल से मिलने गई थीं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें अस्पता में भर्ती किया गया है। '

End of Feed