श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, 6 जुलाई को राज्यभर में रहेगा अवकाश

पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके पैतृक आवास का जीर्णोद्धार कर उसे पुराने गौरव के अनुरूप विकसित करने का फैसला किया है। उनकी स्मृति में पार्क, पुस्तकालय और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए 200 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है।

Dr. Shyama Prasad Mukherjee: पश्चिम बंगाल की सरकार ने जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में बड़ी घोषणा की है। पश्चिम बंगाल के इतिहास में डॉ. मुखर्जी के योगदान को अत्यंत सराहनीय बताते हुए उनके जन्मदिन छह जुलाई को राज्य में अवकाश घोषित किया है। वर्ष 2026 उनकी 125वीं जयंती का वर्ष है। मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यही नहीं, जिराट में 125 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Shyama Prasad Mukherjee

पश्चिम बंगाल में 6 जुलाई को राज्यभर में रहेगा अवकाश।

बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान

End of Feed