Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 : 'मैं सुवेंदु अधिकारी...' Suvendu ने ली CM पद की शपथ, बंगाल में आज से BJP सरकार, मंच पर PM मौजूद
Suvendu Adhikari Oath Live:मंच से विदा हुए पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन गई है। मंच पर नेताओं से मिलने के बाद पीएम मोदी वहां से रवाना हो गए हैं। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सुवेंदु बंगाल के नौवें सीएम बने हैं।Suvendu Adhikari Oath Live: दिलीप घोष,अग्निमित्रा पाल ने ली मंत्री पद की शपथ
सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बंगाल में आज से भाजपा सरकार प्रभाव में आ गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। बंगाल में चुनाव में भाजपा ने टीएमसी को हराया है।Suvendu Adhikari Oath Live :सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के सीएम पद की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लियाष इसके बाद वह अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं से मिले। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपना भगवा गमछा ओढ़ा दिया।Suvendu Adhikari Oath Live : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पीएम ने छुए पैर
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पीएम उनसे गले भी मिले। इसके बाद पीएम मोदी ने माखन लाल सरकार के पैर छुए। माखनलाल सरकार सिलीगुड़ी से आते हैं। वह सिलीगुड़ी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रीय समिति के पूर्व सदस्य और भाजपा सिलीगुड़ी संगठन जिला समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।Suvendu Adhikari Oath Live : हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी
Suvendu Adhikari Canbinet : शुभेंदु अधिकारी के संभावित मंत्री, जो ले सकते हैं शपथ
दिलीप घोषशंकर घोष
अग्निमित्रा पॉल
निशिथ प्रमाणिक
Suvendu Adhikari Oath Live : जीप में सवार होकर एक साथ समारोह स्थल पहुंचे पीएम, सुवेंदु
PM मोदी और सुवेंदु अधिकारी जीप में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को दोनों नेताओं ने हाथ लहराकर स्वागत किया। थोड़ी देर में राज्यपाल सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बन रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे हैं।Suvendu Adhikari Oath Live: समारोह स्थल पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
Suvendu Adhikari Oath Live :कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में राज्यपाल आरएन रवि सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। यह ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा ने टीएमसी को हराया है। समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता वहां पहुंचे हैं।Suvendu Adhikari Oath Live : श्यामा प्रसाद के सपनों को पूरा करेगी BJP: दिलीप घोष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली पार्टी की पहली सरकार जनता की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी। राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खड़गपुर सदर के विधायक घोष ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी भाग में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। घोष ने कहा, 'हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब उसका परिणाम सामने आया है और सत्ता परिवर्तन हो चुका है। हमें जनता की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।’ उन्होंने कहा कि नयी सरकार राज्य में 'तृणमूल कांग्रेस के कुशासन’ के खिलाफ पार्टी के संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देगी।Suvendu Adhikari Oath Live : शुभेंदु अधिकारी का पीएम मोदी के स्वागत में पोस्ट
बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि PM नरेंद्र मोदी का 'सिटी ऑफ़ जॉय' में स्वागत करना हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। आज, जब हम आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बन रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के 'डबल इंजन' वाले दौर की शुरुआत हो रही है। 'सोनार बांग्ला' का दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।Bengal CM Oath Live: समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे PM मोदी
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने होटल से ब्रिगेड परेड ग्राउंड के लिए निकल चुके हैं। राज्यपाल आरएन रवि 11 बजे सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। यह ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा ने टीएमसी को हराया है।Bengal CM Oath Live: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लगी झालमुड़ी की स्टॉल
VIDEO | Kolkata: People devour 'jhalmuri' at a stall set up inside the Brigade Parade Ground, ahead of the oath taking ceremony of the newly elected BJP government in West Bengal.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari will take oath as the first BJP Chief… pic.twitter.com/GJqodURNWu
Bengal CM Oath Live: समारोह स्थल पहुंचे CM योगी
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोलाकात के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीत्री गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचने वाले हैं। राज्यपाल आरएन रवि 11 बजे सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए शासित राज्यों के सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता वहां पहुंचे हैं। बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बन रही है।Bengal CM Oath Live: चंद्रबाबू नायडू और भूपेंद्र पटेल भी पहुंचे
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे। कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जुटी भीड़।Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates:शपथ ग्रहण के लिए अपने घर से निकले सुवेंदु
बंगाल सीएम पद की शपथ लेने के लिए सुवेंदु अधिकारी अपने घर से निकल गए हैं। वह बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: भयमुक्त बंगाल की नई भोर- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सोनार बांग्ला का सूर्योदय, भयमुक्त बंगाल की नई भोर। आज बंगाल की पावन भूमि पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेने जा रही है। मन आनंद और उत्साह से भाव-विभोर है। हृदय में गर्व, विश्वास और कृतज्ञता की अनेक लहरें उठ रही हैं। श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि पर कमल खिला है। बंगाल विजय, भारत की विजय है। आज पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है।Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: रेखा गुप्ता, जयंत चौधरी पहुंचे
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कोलकाता पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं बंगाल और यहां की बेटियों के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने 15 साल तक अत्याचार झेले। आज बंगाल के लिए नया दिन है, जहां विकास और विश्वास दोनों होंगे। बंगाल में अब सुवेंदु अधिकारी सरकार के तहत भ्रष्टाचार और अत्याचार का अंत हो चुका है।" केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा, 'इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए और राज्य की जनता को ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी। मैं भाजपा और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह पूरे NDA परिवार को नई ऊर्जा और मजबूती देगा।'Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: समारोह के लिए पहुंचे ये नेता
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंचने का सिलसिले जारी है। अब तक मैदान में ये नेता पहुंच चुके हैं-सम्राट चौधरी
पुष्कर सिंह धामी
स्मृति ईरानी
कोनार्ड संगमा
Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: ममता बनर्जी को भी गया आमंत्रण
शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता चुने जाने पर बंगाल प्रदेश BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह सिर्फ़ हमारा सपना नहीं था, यह लाखों BJP कार्यकर्ताओं का सपना था... श्यामा प्रसाद की धरती पर, श्यामा प्रसाद की सरकार बनने जा रही है। कल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हमारे जीवन में इससे बड़ा पल शायद ही कोई हो सकता है... पश्चिम बंगाल की जनता ने 'जंगल राज' के शासन को उखाड़ फेंका है। यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने बताया कि शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को भी आमंत्रण भेजा गया है।Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: यह बंगाल में एक नए युग की शुरुआत है- सुवेंदु
सुवेंदु अधिकारी ने लिखा है कि यह राज्य के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने ‘सिटी ऑफ जॉय’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए गहरी गर्व और खुशी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिससे संस्थापकों के सपने पूरे हो रहे हैं। यह दशकों के कुप्रशासन का अंत और विकास, शांति व समृद्धि के ‘डबल इंजन’ युग की शुरुआत है। सुवेंदु अधिकारी ने इसे ‘सोनार बांग्ला’ के आधिकारिक आरंभ के रूप में वर्णित करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मिठाइयों की लगी प्रदर्शनी
Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: PM Modi ने टैगोर को दी श्रद्धांजलि
Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: PM Modi ने रवींद्रनाथ ठाकुर को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि- पचोइशे बोइशाख के इस विशेष अवसर पर हम गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरुदेव टैगोर एक अद्वितीय लेखक, चिंतक और कवि थे। उन्होंने दर्शन, शिक्षा, कला और भारत की सभ्यता की आत्मा को स्वर देने वाले कालजयी व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने मानवता की गहरी भावनाओं और हमारी संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। उनकी रचनात्मक ऊर्जा और नए विचारों ने समाज को समृद्ध किया और सांस्कृतिक आत्मविश्वास प्रदान किया।हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनकी विचारधारा हमारे मन को आलोकित करती रहे और हमारे प्रयासों को दिशा देती रहे।
Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
कोलकाता में आज शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता तथा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना हैBengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: समारोह में शामिल होने स्मृति ईरानी पहुंचीं
स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता के बाद पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं। कॉनराड संगमा भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे। समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह भी शामिल होंगे।Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: ब्रिगेड परेड ग्राउंड, यहीं होगा शपथ ग्रहण
Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: हमने लंबे समय तक संघर्ष किया-घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "हमने लंबे समय तक संघर्ष किया और आखिरकार जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। जनता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को नकार दिया, क्योंकि उन्होंने लोगों पर अत्याचार किया और सत्ता का दुरुपयोग किया। जनता ने उन्हें करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी को चुना..."Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा जा सकते हैं सुवेंदु
सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद सुवेंदु अधिकारी विधानसभा जा सकते हैं और यहां से उनके राइटर्स बिल्डिंग जाने की संभावना है। बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के सभी दिग्गज नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के सीएम शामिल हो रहे हैं।Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: अपने घर से निकलेंगे सुवेंदु
Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: हम खुश हैं कि सुवेंदु हमारे सीएम हैं-पॉल
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि सुवेंदु अधिकारी हमारे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें 207 भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना और नामित किया है। वह पूरी तरह योग्य हैं, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने विधानसभा के अंदर और बाहर जिस तरह संघर्ष किया है..."Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: अधिकारी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार शाम राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार बनाने का दावा पेश किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के दो घंटे बाद अधिकारी लोकभवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल की बैठक के सह-पर्यवेक्षक मोहन चरण माझी, भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, और पार्टी की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय शामिल थे।बंगाल सीएम शपथ 2026 ग्रहण समारोह लाइव:'यह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना'
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "यह सिर्फ हमारा सपना नहीं था, यह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना था... श्यामा प्रसाद की धरती पर श्यामा प्रसाद की सरकार बनने जा रही है। कल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हमारे जीवन में इससे बड़ा क्षण शायद ही कोई हो सकता है... पश्चिम बंगाल की जनता ने जंगलराज को उखाड़ फेंका है। यह लोकतंत्र की जीत है..."बंगाल सीएम शपथ 2026 ग्रहण समारोह लाइव:चुनाव में 207 सीटों पर विजयी हुई है भाजपा
हाल में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सीट में से 207 सीट जीतकर विजय पताका फहराई, जबकि तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीट पर सिमट गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह में अधिकारी और उनकी मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण होगा। अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।बंगाल सीएम शपथ 2026 ग्रहण समारोह लाइव: शपथग्रहण समारोह की मेजबानी
कभी वाम मोर्चे की शक्ति का प्रतीक रहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड कांग्रेस विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना और बाद में ममता बनर्जी के भाजपा विरोधी प्रदर्शनों का मंच बन गया। यह अब बंगाल की पहली भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। अगर बंगाल में चुनाव सत्ता का फैसला करते हैं, तो ’ब्रिगेड’ द्वारा अक्सर इसे वैधता प्रदान की जाती है। पीढ़ियों से, प्रतिष्ठित विक्टोरिया मेमोरियल के बगल में स्थित विशाल हरा-भरा क्षेत्र राज्य के मुख्य राजनीतिक रंगमंच के रूप में कार्य करता रहा है - जहां राजनीतिक दल संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हैं, नेता जनता के मूड का परीक्षण करते हैं, और शासन व्यवस्थाएं अपनी अपरिहार्यता का प्रदर्शन करती हैं।Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: बंगाल में घुसपैठ असंभव हो जाएगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा करने के बाद कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी ’नामुमकिन’ हो जाएगी। यहां भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की शानदार जीत को एक चुनावी उपलब्धि से कहीं अधिक बताया, और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, लोकतांत्रिक बहाली से जुड़े एक निर्णायक राजनीतिक परिवर्तन और उस यात्रा की वैचारिक परिणति के रूप में चित्रित किया जो 1950 के दशक की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ शुरू हुई थी।Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल प्रगति करेगा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति और विकास के नए मानक स्थापित करेगा। अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने गए। वह शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates:शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के CM साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल और असम में क्रमशः नौ और 12 मई को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता हासिल की। उसे 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीट पर हुए मतदान में 207 सीट मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। उसने 126 सदस्यीय विधानसभा में अकेले 82 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि उसके नेतृत्व वाले गठबंधन के नवनिर्वाचित विधानसभा में 102 सदस्य होंगे।Bengal cm oath taking ceremony 2026 live updates: समारोह में शामिल होंगी दिल्ली की सीएम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। गुप्ता शनिवार सुबह कोलकाता में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगी। गुप्ता वहां नयी सरकार को अपनी शुभकामनाएं देंगी। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अधिकारी के चुने जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री गुप्ता और अन्य मंत्रियों समेत दिल्ली प्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार किया था।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
