हाथ में मोमबत्ती थामे सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी... 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर बारूईपुर में तनाव; NCW ने लिया संज्ञान

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की कथित घटना के विरोध में कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने आवास से सोमवार को एक रैली निकाली। वहीं, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक (DGP) से सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

Bengal Minor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की कथित घटना के विरोध में कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने आवास से सोमवार को एक रैली निकाली। हाथ में मोमबत्ती थामे ममता ने विरोध रैली का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी सांसद डोला सेन, प्रतिमा मंडल और डेरेक ओब्रायन के अलावा तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट के कई समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान ममता हरीश चटर्जी मार्ग से गुजरीं, जहां उनका आवास स्थित है।

mamata banerjee 1 (2)

बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ ममता बनर्जी ने निकाला कैंडल मार्च। PTI

रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारी कालीघाट रोड का चक्कर लगाते हुए ममता के आवास के सामने पहुंचे, जहां रैली समाप्त हुई। वहीं, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक (DGP) से सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

End of Feed