बिहार चुनाव से पहले EC ने AI को लेकर दिए सख्त निर्देश, डीपफेक वीडियो को लेकर क्या कहा?

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे मॉडल आचार संहिता (MCC) और AI आधारित सामग्री के नियमों का सख्ती से पालन करें। आयोग ने चेताया कि AI से बने सिंथेटिक या डीपफेक वीडियो के जरिए विरोधी दलों या उम्मीदवारों को निशाना बनाना आचार संहिता का उल्लंघन है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Election: चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे मॉडल आचार संहिता (MCC) और एआई आधारित सामग्री से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आयोग ने कहा है कि एआई से बनाए गए सिंथेटिक या डीपफेक वीडियो के जरिये प्रतिद्वंद्वी दलों या उम्मीदवारों को निशाना बनाना आचार संहिता का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

election commission (1)

बिहार चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने AI को लेकर सख्त निर्देश दिए।(फोटो सोर्स: ANI)

एआई के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी

चुनाव आयोग ने कहा है कि एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को कमजोर कर सकता है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को आगाह किया है कि वे एआई टूल्स का प्रयोग केवल रचनात्मक और वैध प्रचार के लिए करें। किसी भी प्रकार की झूठी या भ्रामक सामग्री बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

End of Feed