'पहले लोकतंत्र नहीं, हिमाचल सुधारो...' सिंगर सोना महापात्रा ने राहुल को घेरा, बोलीं- कचरे से भरे पहाड़ देखकर शॉक्ड हूं

Sona Mohapatra on Rahul Gandhi: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हिमाचल प्रदेश में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण को लेकर हमला बोला है।

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोना महापात्रा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण की अनदेखी और कचरा प्रबंधन की कथित समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।उन्होंने गांधी से पूछा कि क्या वे 'लोकतंत्र को ठीक करने' से पहले हिमाचल प्रदेश को ठीक करने का काम शुरू कर सकते हैं।

sona on rahul gandhi

सिंगर सोना मोहापात्रा ने राहुल गांधी को घेरा (फाइल फोटो)

अपने X हैंडल पर, महापात्रा ने गांधी को सलाह दी कि वे लोकतंत्र को ठीक करने की बात करने से पहले कांग्रेस-शासित हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। सिंगर ने कहा कि 9 साल बाद राज्य में लौटने पर वे 'कचरे से अटी पहाड़ियों और दम तोड़ती नदियों' को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने पार्टी से इस कांग्रेस-शासित राज्य को गवर्नेंस का मॉडल बनाने का आग्रह किया।

End of Feed