नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IEC 2023 यानि कि इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave 2023) में आने वाले दिनों में विमानन उद्योग कैसा होगा, इसकी एक पूरी तस्वीर पेश की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार का प्लान है कि देश के कोने-कोने तक विमान सर्विस उपलब्ध हों। छोटे एरिया में हेलीकॉप्टर सेवा और छोटे विमानों के जरिए उसे कवर करने की योजना है।
iec 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में घरेलू उड़ान वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सरकार ने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बनाए हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। सरकार और एयरपोर्ट्स पर काम कर ही है। अगले तीन से चार सालों में देश में 200 से ज्यादा एयरपोर्ट काम करने लगेंगे। 2014 से पहले देश में 400 विमान यात्री सेवा दे रहे थे। अभी इनकी संख्या बढ़कर 700 हो गई है। अगले तीन से चार साल में 1200 से 1400 से प्लेन उड़ान भरने लगेंगे।
रिकॉर्ड लेवल पर डिमांड
केंद्रीय मंत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि आज की तारीख में डिमांड और सप्लाई में अंतर है। विमानों की संख्या बढ़ने के बावजूद यात्रियों की संख्या को कवर करना आसान बात नहीं है। आज औसतन रोजाना 3.70 लाख से लेकर 4.20 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसा ही रहा तो त्योहारों के मौसम में यह संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
