इस वजह से पीएम मोदी पर निशाना नहीं साधती ममता बनर्जी, अधीर रंजन चौधरी ने खोला राज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 22, 2023, 01:41 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि आखिर क्यों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना क्यों नहीं साध रही हैं।

कुछ महीने पहले तक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बीजेपी, केंद्र सरकार और पीए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से नहीं चुकती थीं। लेकिन इस समय तल्खी कम हुई है। अब नरेंद्र मोदी पर ममता बनर्जी निशाना क्यों नहीं साध रही है इसके बारे में कांग्रेस ने जवाब खोजा है। खासतौर से भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मो- मो यानी ममता और मोदी में एक सहमति बनी हुई है। ममता बनर्जी ऐसा कुछ नहीं कहेंगी जिससे नरेंद्र मोदी अपसेट हों।

adhir ranjan choudhary

अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता

इसलिए पीएम मोदी पर निशाना नहीं साधती हैं ममता

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी कांग्रेस फ्री भारत कहते हैं तो ममता बनर्जी बंगाल से कांग्रेस को हटाने का नारा बुलंद करती हैं। भारत जोड़ो यात्रा का अलग अलग दलों के नेता समर्थन कर रहे हैं। ममता बनर्जी 2024 की लड़ाई से पहले विपक्षी नेताओं से भी मिल रही हैं। हाल ही में, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा था कि उनमें अगले राष्ट्रीय चुनावों में प्रधान मंत्री पद के लिए लड़ने की क्षमता है।इस बीच, कई नेता भी शीर्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम का सुझाव दे रहे हैं, जिनमें कांग्रेस के लोग भी शामिल हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को ऐसे ही एक सवाल के जवाब में कहा, 'लोकतंत्र में कोई भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता हैअगर जनता तय करे।

End of Feed