रातों-रात बेरोजगार हो गए...JSSC-CGL एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों ने जताया झारखंड सरकार के फैसले पर विरोध

परीक्षा क्लियर कर चुके अभ्यर्थियों का कहना है कि वे किसी गड़बड़ी में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा, हम हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले के बाद नियुक्त हुए थे और हमें सुप्रीम कोर्ट की भी मंजूरी हासिल थी।

झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा को रद्द किए जाने के फैसले के बाद परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश और निराशा फैल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट द्वारा परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद सफल छात्रों ने कहा कि वे निष्पक्ष प्रक्रिया से चयनित होकर नौकरी में आए थे, लेकिन इस फैसले ने उन्हें रातों-रात बेरोजगार बना दिया है।

Jharkhand stu protest

झारखंड सरकार ने JSSC-CGL एग्जाम किया रद्द

सरकार का बड़ा फैसला

अभ्यर्थियों के भारी विरोध-प्रदर्शन और पेपर लीक/धांधली के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL परीक्षा और आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL द्वारा 2014 से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं और परिणामों को रद्द करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक 'परीक्षा सुधार समिति' का भी गठन किया जाएगा।

End of Feed