बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, अर्नब के बाद अब नए तूफान की आहट, इस तारीख को आंध्र तट के पास पहुंचने का अनुमान

चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बारे में जानकारी दी है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके 2 नवंबर 2026 की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की तबाही के बाद अब एक और संभावित तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा की चिंता बढ़ा सकता है। महज एक हफ्ते के भीतर पूर्वी तट के इन राज्यों को दूसरे चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा(फोटो साभार: @CIRA_CSU)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया अगले 6 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। इसके बाद अगले 24 घंटों के भीतर इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

End of Feed