असम में लाखों संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए, अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी- बोले सीएम हिमंता

सरमा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह तो बस शुरुआत है। विशेष गहन संशोधन के दौरान ऐसे और भी लोगों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धमकियों और डराने-धमकाने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध मतदाताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं।

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष संशोधन के दौरान लाखों 'संदिग्ध मतदाताओं' के नाम हटा दिए गए। यह कार्रवाई भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों के आधार पर की गई। उनका यह बयान चुनाव आयोग द्वारा असम में चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मसौदा सूची से 24.3 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं।

Himanta Sarma

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- असम में एसआर अभियान रहेगा जारी (File photo)

अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम प्रवासियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

End of Feed