Bankipur By Election: 'बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल', रोड शो में नितिन नवीन का बड़ा दावा; सम्राट चौधरी ने भी भरी जीत की हुंकार

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड शो निकाला। इस दौरान पूर्व विधायक और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि बांकीपुर सीट पर भाजपा की जीत तय है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर कमल खिलाने जा रही है। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी।

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने आज रोड शो किया। इस रोड शो में सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान नितिन नवीने कहा,"मैं अपने परिवार के बीच हूं। पिछले 30-40 साल से यहां के लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया है। इस सीट पर बीजेपी की सीट निश्चित है।"

bankipur by election

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन बोले- जनता का आशीर्वाद हमारे साथ।

उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी की लीडरशिप में देश का विकास हो रहा है। जनता का विश्वास है। जनता का प्यार है। बांकीपुर के लोगों विश्वास एनडीए के साथ है। मुझे उम्मीद है कि सीएम सम्राट चौधरी डबल इंजन की सराकर को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

End of Feed