Bank Strike: कल से होने वाली बैंक की तीन दिनों की हड़ताल टली; IBA और UFBU के बीच वार्ता के बाद आई खबर

Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने कल से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात को हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। IBA की ओर से यूनियनों की प्रमुख मांगों पर आगे बातचीत और समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद हड़ताल टालने पर सहमति बनी।हड़ताल टलने से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला तत्काल असर भी फिलहाल टल गया है।

बैंक की तीन दिनों की हड़ताल टली

बैंकों की तीन दिनों की हड़ताल टली

UFBU ने यह हड़ताल सोमवार से शुरू करने का आह्वान किया था। अब जबकि हड़ताल स्थगित हो गई है तो सोमवार को बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

End of Feed