Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल अरेस्ट: ED ने 538 करोड़ के फ्रॉड केस में लिया ऐक्शन, जानिए पूरा मामला

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 1, 2023, 11:55 PM IST

सूत्रों के हवाले से इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले का कनेक्शन केनरा बैंक से है।

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल शुक्रवार (एक सितंबर, 2023) को गिरफ्तार कर लिए गए। प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की ओर से यह कार्रवाई 538 करोड़ रुपए के कथित बैंक फ्रॉड केस के सिलसिले में की गई। सूत्रों के हवाले से इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले का कनेक्शन केनरा बैंक से है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया, जिसके पहले ईडी के मुंबई स्थित दफ्तर में उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। 74 साल के गोयल को शनिवार (दो सितंबर, 2023) को मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है।

End of Feed