रिश्तेदार लंदन निकल गए, शेख हसीना भारत में अटक गई; ब्रिटेन के साथ नहीं हो पाई डील!

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने रिश्तेदारों के साथ लंदन जाने की तैयारी में थी, लेकिन ब्रिटेन के एक बयान के बाद हसीना ने फिलहाल लंदन जाना कैंसल कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश से जान बचाकर भागी थी शेख हसीना
  • सरकार के खिलाफ आंदोलन हो गया था हिंसक
  • हिंसा में पुलिस के साथ-साथ दर्जनों लोगों की मौत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समय भारत में मौजूद है। शेख हसीना बांग्लादेश से निकलने के बाद ब्रिटेन जाने वाली थी। लेकिन ऐसा लगता है कि ब्रिटेन सरकार के साथ उनकी डील अटक गई है, जिसके कारण अब वो भारत में ही फिलहाल रहने को मजबूर हैं। शेख हसीना के साथ आए रिश्तेदार लंदन के लिए निकल गए हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

End of Feed