बैन के बावजूद पंजाब के गांवों में दिखाई जा रही है दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', गुरुद्वारों से हो रही अनाउंसमेंट; रवनीत बिट्टू ने जताई आपत्ति

Satluj Movie Punjab Ban:पंजाब में बैन के बावजूद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की निजी और सार्वजनिक स्तर पर धड़ल्ले से स्क्रीनिंग की जा रही है। अमृतसर, गुरदासपुर और संगरूर जैसे जिलों में बकायदा गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट कर लोगों को यह फिल्म दिखाई जा रही है।

Satluj Movie Punjab Ban: पंजाब में अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Satluj Film) की फिल्म 'सतलुज' को रिलीज करने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। कई सिख संगठनों और राजनीतिक दलों के दबाव के बीच, फिल्म पर लगी रोक का जमीन पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। पंजाब के कई जिलों जैसे अमृतसर, गुरदासपुर, संगरूर, मोगा और पटियाला में निजी और सार्वजनिक स्तर पर इस फिल्म की धड़ल्ले से स्क्रीनिंग की जा रही है।

Diljit Dosanjh Satluj Film

'सतलुज' फिल्म पर रोक के खिलाफ लामबंद हुए पंजाब के कई संगठन

हद तो यह है कि लोगों को फिल्म दिखाने के लिए बकायदा गुरुद्वारों के लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट की जा रही है। विपक्ष की मुख्य पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी ऐलान किया है कि वे इस फिल्म को पूरे पंजाब के गांव-गांव जाकर लोगों को दिखाएंगे। गुरदासपुर के मांनचोपड़ा गांव में बुधवार रात को ऐसी ही एक स्क्रीनिंग रखी गई। गुरुद्वारा साहिब से बाकायदा मुनादी कराकर ग्रामीणों को फिल्म देखने के लिए बुलाया गया।

End of Feed