जौनपुर से बरेली जेल भेजा गया बाहुबली धनंजय सिंह, कोर्ट ने सुनाई थी सात साल की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 09:54 AM IST

Dhananjay Singh News: बाहुबली धनंजय सिंह को आज सुबह-सुबह दूसरी जेल में ट्रांसफर किया गया है। उन्हें जौनपुर जिला कारावास से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। धनंजय सिंह बीती छह मार्च से जौनपुर जिला कारागार में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा का सुनाई है।

Bahubali Dhananjay Singh: पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह को आज सुबह-सुबह दूसरी जेल में ट्रांसफर किया गया है। उन्हें जौनपुर जिला कारावास से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि धनंजय सिंह को एक एंबुलेंस के माध्यम से बरेली ले जाया गया है। हालांकि, जेल प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Dhananjay Singh

बाहुबली धनंजय सिंह

बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से धनजंय सिंह को दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की बात चल रही थी। हालांकि, आज कड़ी सुरक्षा के बीच सिंह को एंबुलेंस से बरेली सेंट्रल जेल ले जाया गया। धनंजय सिंह बीती छह मार्च से जौनपुर जिला कारागार में बंद हैं।

End of Feed