पढ़ाई से लेकर शादी और पॉलिटिक्स पर खुलकर बोले धीरेंद्र शास्त्रीः कहा- नहीं हूं स्टार, पर चाहता हूं ऐसी पहचान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 10:49 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri Latest News: आगे यह पूछे जाने पर कि आप अंदर से बीजेपी से जुड़े हैं? उन्होंने जवाब दिया- मैं सबके लिए मंगल कामना करता हूं। जिसका मुझसे मेल मिलता है, वह अलग बात है, पर मैं सनातन की बात करता हूं।

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri Latest News: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि वह कोई स्टार नहीं हैं। वह बस एक सनातनी सिपाही की पहचान चाहते हैं, जो कि धर्म के जरिए लोगों को जागरूक कर सके। उन्होंने इस दौरान बताया कि वह धर्मगुरु, कथावचक और ज्योतिषी आदि में से क्या हैं। साथ ही अपनी पढ़ाई और शादी से लेकर पॉलिटिक्स पर भी खुलकर बात की।

Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri, Hanuman

आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री म.प्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्व हैं। (फाइल)

27 बरस के शास्त्री ने एक हिंदी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया- मैंने 12वीं की पढ़ाई रेग्युलर की थी। फिर बीए (संस्कृत में) प्राइवेट से किया। आगे शास्त्री बने। हालांकि, पढ़ाई जारी है और मैं संस्कृत या फिर हिंदी से एमए करना चाहता हूं।

End of Feed