Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को Y कैटेगरी सुरक्षा दी गई है। इस फैसले पर केंद्र सरकार ने मुहर लगाई है। यह जानकारी बागेश्वर धाम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। पिछले कुछ समय से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जिसके चलते अब उनकी सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला सरकार ने लिया है। बता दें कि बता दें कि Y कैटेगरी की सुरक्षा में एक या दो कमांडो होते हैं और पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा चक्र में आठ जवान शामिल होते हैं।
धीरेद्र कृष्ण शास्त्री को मिली Y कैटेगरी सुरक्षा।
चचेरे भाई को आया था धमकी भरा फोन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को परिवार सहित हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके कुछ ही समय के बाद अमर सिंह नामक शख्स ने उनके चाचा के बेटे यानी चचेरे भाई को धमकी भरा फोन किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल पर धमकाने वाले व्यक्ति ने कहा था कि, धीरेन्द्र शास्त्री और उनके परिवार की तेरहवीं की तैयारी कर लो। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।
स्वामी प्रसाद की पिफसली जुबान
रामचतिमानस की चौपाईयों का अपमान करने वाले सपा के नेता और महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर बाबा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने बाबा को आतंकवादी बताते हुए ढोंगी कहा था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, 'मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती है। खुद को बाबा बताने वाले इस शख्स की आवाज कारखानों में चींटी के समान है, वे ऐसे बोलेंगे तो देश की जनता इसका संज्ञान नहीं लेगी। देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं चलेगा।' इतना ही नहीं बागेश्वर बाबा को कहते वक्त उन्होंने हर साधू-संत को आतंकवादी बता दिया था।
Y कैटेगरी सुरक्षा के बारे में जानें
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा में लाखों भक्त आते हैं, उस समय इतनी भीड़ हो जाती है कि लोगों को संभालना मुश्किल हो जाता है। खुद धीरेन्द्र शास्त्री भी कई बार अपनी जान पर खतरा बता चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। बता दें कि ये सुरक्षा गृह मंत्रालय द्वारा दी जाती है। इस सुरक्षा चक्र में एक या दो कमांडो समेत आठ पुलिस के जवान होते हैं। इनमें मौजूद जवान सीआरपीएफ के होते हैं, जो उक्त व्यक्ति के साथ हर जगह जाते हैं और उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा वाई श्रेणी की सुरक्षा में पीएसओ दिए जाते हैं, जो कि सब इंस्पेक्टर रैंक के होते हैं।
