Bageshwar Bypoll Results: बागेश्वर सीट पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-बीजेपी दोनों के लिए इसलिए अहम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 8, 2023, 12:16 PM IST

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। दो विधायक निर्दलीय हैं।

Bageshwar Bypoll Results: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। उपचुनाव में यहां करीब 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। बागेश्वर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार के बीच मुख्य मुकाबला है। इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की चुनावी परीक्षा भी कहा जा रहा है।

चंदन राम दास के निधन से सीट खाली

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भाजपा विधायक चंदन राम दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। राम दास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से लगातार चार चुनावों में जीत हासिल करते रहे। मतदाताओं को अपने पक्ष में भुनाने के लिए भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार पर दांव खेला। बसंत कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। उपचुनाव से ऐन पहले 'आप' का साथ छोड़कर वह कांग्रेस के साथ आ गए।

End of Feed