Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्धीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी कोर्ट में पेश, 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीसरे आरोपी प्रवीण लोणकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने सोमवार को उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Baba Siddiqui Murder Case: अजीत पवार गुट वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी प्रवीण लोणकर को आज (सोमवार) कोर्ट में पेश किया गया। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने प्रवीण लोणकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसने अपने भाई शुभम लोणकर के साथ मिलकर तीन कथित शूटर में से दो को यह काम सौंपा था।

Baba Siddiqui murder case

बाबा सिद्धीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी अदालत में किया गया पेश।

अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस क्राइस ब्रांच के अनुसार, प्रवीण और शुभम ने दो कथित शूटर को बाबा सिद्धीकी की हत्या का काम सौंपा था, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का निवासी है और दूसरे का नाम शिवकुमार गौतम है। गौतम फरार है, जबकि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के निवासी और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गुरमेल बलजीत सिंह (23) के रूप में हुई है।

End of Feed