बाबा सिद्दीकी की हत्या पर महाराष्ट्र में सियासी बवंडर, समूचे विपक्ष का हल्लाबोल, बैकफुट पर सरकार

बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी। इसे लेकर अब महाराष्ट्र की सियासत गर्म है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान शुरू
  • कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार पर हल्लाबोल किया
  • विपक्षी दलों ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार पर हल्लाबोल किया है। विपक्षी दलों ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और एनसीपी ने कहा कि सिद्दीकी की हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्होंने अपराध पर ओछी राजनीति करने के लिए विपक्ष की आलोचना की। वहीं, विपक्ष इसे लेकर न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि मोदी सरकार को भी निशाने पर ले रहा है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर ये मामला और तूल पकड़ रहा है।

Baba siddiqui murder case

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सियासी बवंडर

ऑफिस के बाहर बाबा सिद्दीकी की हत्या

सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गोलीबारी के कुछ ही देर बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) के रूप में की गई हैं और दूसरा आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मुंबई की एक अदालत ने हत्या के कुछ देर बाद गिरफ्तार किये गए दो में से एक आरोपी को रविवार को 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने पुलिस को दूसरे आरोपी की उम्र पता लगाने के लिए उसका अस्थि परीक्षण कराने का निर्देश दिया क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है।

End of Feed