baba siddique murder lawrence bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है एक सोशल मीडिया पोस्ट में उसने हत्या की जिम्मेदारी ली है वहीं मुम्बई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि वो इस पोस्ट को भी जांच में शामिल करेगी।
लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली
मुंबई के स्पेशल सीपी देवेन भारती ने वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी कहा- 'हमने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट देखी है। प्रामाणिकता और संदर्भ की पुष्टि की जा रही है।' मुम्बई क्राइम ब्रांच इस पोस्ट को भी जांच में शामिल करेगी।
गौर हो कि एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Death) की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई उनकी मौत से राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गम की लहर है।
बाबा सिद्दीकी एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं
बाबा सिद्दीकी जो एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं उनकी गोली मारकर हत्या (Baba Siddique Murder) कर दी गई। पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उनकी मौत हो गई, बता दें कि बाबा सिद्दीकी विधायक भी रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं वहीं बाबा सिद्दीकी अपनी इफ्तार पार्टी के लिए भी जाने जाते थे जहां पर हर साल बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से लेकर राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा होता था, इसी पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने सलमान खान और शाहरूख खान के बीच सुलह कराई थी।
Disclaimer- टाइम्स नाउ नवभारत इस पोस्ट की पुष्टि नही करता है।
