देश

Pappu Yadav Video: दशहरे पर रावण फूंकने जा रहे थे पप्पू यादव, रॉकेट हुआ बैकफायर बाल बाल बचे सांसद

Pappu Yadav Dussehra video: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दशहरा के दिन रावण दहन के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बच गए।

Image

पप्पू यादव दशहरा वीडियो

Pappu Yadav Dussehra video: 12 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव हादसे के शिकार होने से बाल बाल बच गए, बताया जा रहा है कि राकेट बैकफॉयर हो गया जिससे वो अचानक पीछे की ओर चल गया जिसमें सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बचे।

बताते हैं कि दशहरा के मौके पर हो रहे रावण दहन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, यहां रावण के पुतले को जलाने के लिए जैसे ही पप्पू यादव ने फुलझड़ी के माध्यम से आग लगाई तभी ये घटना सामने आई और रावण और कुंभकरण के पुतले में लगा रॉकेट बैक फायर कर गया जिससे थोड़ी अफरा तफरी मच गई।

रावण दहन का यह कार्यक्रम पूर्णिया शहर के मरंगा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में हो रहा था वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव के हाथ में पटाखा जल रहा है तभी ये घटना हो गई बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के दाहिनी आंख में बारूद चला गया है।

वीडियो साभार- Twitter Incognito

@Incognito_qfs

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article