अजीम प्रेमजी ने ठुकराई CM सिद्दारमैया की गुजारिश, आखिर क्यों आम लोगों के लिए कैंपस रोड खोलने से किया इनकार?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए विप्रो से अपने सरजापुर परिसर को सार्वजनिक वाहनों के लिए खोलने का आग्रह किया। हालांकि, विप्रो के संस्थापक और अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरजापुर परिसर विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के तहत आता है और वैश्विक सेवा प्रतिबद्धताओं के कारण यहां सख्त प्रवेश नियंत्रण नियम लागू हैं।

Wipro के संस्थापक और अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने कंपनी के परिसर को बाहरी यातायात के लिए खोलने से इनकार कर दिया है। बता दें कि कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने क्षेत्र में सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सहयोग मांगा था।

ajim premji

अजीम प्रेमजी ने आम लोगों के लिए कैंपस रोड खोलने से किया इनकार।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

बेंगलुरु शहर में ट्राफिक की जबरदस्त समस्या है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आग्रह करते हुए पूछा था कि क्या विप्रो अपना सरजापुर परिसर सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल सकता है। प्रेमजी ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया और बेंगलुरू के आउटर रिंग रोड पर यातायात की भीड़ से निपटने के लिए कॉर्पोरेट सहयोग हेतु सिद्धारमैया की अपील की सराहना की।

End of Feed