Azamgarh में छात्रा श्रेया त‍िवारी की मौत पर बवाल के बीच जानें उस दिन हुआ क्या था ?, देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 9, 2023, 09:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के स्थित एक निजी स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा श्रेया त‍िवारी की आत्महत्या के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को गिरफ़्तार किया गया है।

आजमगढ़ के हरवंशपुर क्षेत्र में स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 31 जुलाई को छात्रा श्रेया त‍िवारी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी, स्‍कूल की प्रिंसिपल ने कहा क‍ि छात्रा के पास मोबाइल म‍िला था छात्रा से पूछताछ की गई तो वह वह तेजी से स्‍कूल की तीसरी मंजिल पर चली गई उसके बाद ये हादसा हो गया।

Girls कॉलेज में संदिग्ध छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है,आरोपी प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के बाद जहां प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन लामबंद हो गया है, वहीं छात्रा की मौत पर पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है, इस मामले का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, 8 जुलाई को यूपी में निजी स्कूल बंद रहे।

End of Feed