Ayodhya: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को सलाह, 'ऐसा न करें'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 09:48 AM IST

Ayodhya Ram Mandir Update: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोरों पर है। सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच यूपी के एसडीजीपी प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि उन पुलिसकर्मियों के लिए एक सलाह जारी की गई है, जिन्हें इस महीने के अंत में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए अयोध्या में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या उद्घाटन में शामिल पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Ayodhya Ram Mandir News

पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन न इस्तेमाल करने की सलाह।

राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई वीवीआईपी मेहमानों के मंदिर शहर में आने की उम्मीद है। इस आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें हजारों गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed