Ayodhya Ram Mandir: मां जानकी की जन्मस्थली बिहार के मिथिला में लोग 'पाहुर' लेकर जायेंगे अयोध्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 10:38 PM IST

Maa Janaki Birthplace: उत्तर प्रदेश की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी ओर उत्सव का माहौल है और लोगों को 22 जनवरी का इंतजार है।

Sitamarhi Birthplace of Maa Janaki: प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्सव की तैयारी को लेकर मां जानकी की जन्मस्थली मिथिला (Mithila) में भी लोग तैयारी कर रहे हैं। मां जानकी ( Maa Janaki) की जन्मस्थली बिहार की सीतामढ़ी (Sitamarhi Bihar) मानी जाती है। इस कारण इस उत्सव में भाग लेने में बड़ी संख्या में लोग पाहुर (उपहार) लेकर अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में जब बेटी के ससुराल में उत्सव हो तो मायके पक्ष में प्रसन्नता होनी स्वभाविक भी है। उपहार को लेकर हर ओर तैयारी चल रही है। कई इलाकों में इस उत्सव को लेकर मंगल गीत गाए जा रहे हैं।

Sitamarhi Birthplace of Maa Janaki

मां जानकी की जन्मस्थली बिहार की सीतामढ़ी मानी जाती है, जहां लोगों में भारी उत्साह है

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को और खास बनाने के लिए पटना के महावीर मंदिर की ओर से भी तैयारी चल रही है। महावीर मंदिर की ओर से भगवान राम के लिए उनके ससुराल मिथिला का पाग, पान और मखाना के साथ कई उपहार भेजे जाएंगे।

End of Feed