राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मुस्लिम महिला ने बेटे को दिया जन्म, परिवार ने खुशी से नाम रखा 'राम रहीम'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2024, 10:32 PM IST

Muslim Women Baby Name Ram Rahim: नवजात बच्चे की दादी हुस्न बानो ने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए बच्चे का नाम राम रहीम रखा है।

Muslim Women Baby Name Ram Rahim: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को फिरोजाबाद में एक मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया। वहीं संभल जिले के चंदौसी में एक अस्पताल के प्रसूति कक्ष में भगवान राम का एक लघु मंदिर बनाया गया है।फिरोजाबाद के महिला अस्पताल में मुस्लिम परिवार के यहां जन्मे एक बच्चे का नाम 'राम रहीम' रखा गया है।

Muslim Women Baby Name Ram Rahim

मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया

महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन ने बताया, 'प्रसूता का नाम फरज़ाना है और आज उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दादी हुस्न बानो ने उसका नाम राम रहीम रखा है।'

End of Feed