Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव रामराज्य के संकल्प का महा उत्सव- अयोध्या में बोले CM योगी, विपक्ष को घेरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 10:12 PM IST

सीएम योगी ने अयोध्या में कहा कि यहां सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का बना विश्व रिकॉर्ड सनातन मूल्यों के प्रति दृढ़ होते जन-विश्वास की एक सुंदर झांकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप भारत विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का उद्बोधन
  • राजनीति के लिए कुछ लोगों ने अयोध्या को बना दिया वीरान
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 6 साल पहले शुरू हुआ था दीपोत्सव

अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव मनाया गया। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने ही दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज दिव्य रामरस के अमृत प्रकाश से दीप्त होकर मां सरयू का तट 'राममय' हो गया है।

ayodhya deepostsav cm yogi

भगवान राम को आरती उतारते हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को लेकर अयोध्या सहित पूरे देश में छाये हर्ष के माहौल को गोस्वामी तुलसीदास जी के दोहे के साथ व्यक्त किया। उन्होंने कहा- "अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी।" मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल हम दीपोत्सव का छठा संस्करण मना रहे हैं और आज पूरी अयोध्या नगरी भगवान श्रीराम के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से और भी ज्यादा उत्साहित है। कभी त्रेता युग में दीपावली का आयोजन अयोध्या वासियों ने भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद जिस उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया था। आज वह उत्साह पूरे देश में रोशनी के पर्व दीपावली के रूप में दिखायी देता है।

End of Feed