Ayodhya Deepotsav 2022 Live Highlights: अयोध्या के डीएनए में हैं भगवान राम- पीएम मोदी
दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में जमकर फूटे पटाखे
अयोध्या लेजर शो
देखिए भव्य आरती
राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री ने दीप जलाकर किया दीपोत्सव का शुभारंभ
राम की पैड़ी पर पीएम का संबोधन
राम की पैड़ी पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या जी दीपों से दिव्य हैं, भावनाओं से भव्य हैं।दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू
पीएम मोदी ने अयोध्या में किया भगवान राम का 'राज्याभिषेक'
पीएम मोदी का संबोधन
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या के डीएनए में भगवान राम हैं, वो किसी को भी पीछे नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा- "राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते।इसलिए, राम, भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं।"पीएम मोदी का संबोधन
पीएम मोदी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। वह बाद में प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे।अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, जहां वह दीपोत्सव समारोह में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत
अयोध्या का नजारा
भव्य दिख रही रामनगरी
अयोध्या आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य 'दीपोत्सव' समारोह का गवाह बनने के लिए तैयार है। आज का दीपोत्सव एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।सीएम योगी का निरीक्षण
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आगमन से पहले 'दीपोत्सव' समारोह की अंतिम समय की तैयारियों की समीक्षा करने अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे। सीएम योगी एक-एक तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं।सुरक्षा व्यवस्था सख्त
दीपोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के आगमन से पहले अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई। प्रधानमंत्री भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे।रामलीला भी देखेंगे पीएम मोदी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि पीएम मोदी ने भगवान राम मंदिर में काम की प्रगति को देखने के लिए उपस्थित होने का फैसला किया। वह पहले रामलीला देखेंगे और फिर मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे।रात 8 बजे तक अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी
शाम 7 बजे के आसपास, पीएम मोदी दीपोत्सव कार्यक्रम देखेंगे। इसके बाद ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी रात करीब 8 बजे अयोध्या से रवाना होंगे।इस समय पहुंचेंगे पीएम मोदी
शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी की अगवानी सीएम योगी करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे और चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वे निर्माणाधीन राम मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
BJP सांसद ने IAF दिवस पर शेयर की पाकिस्तानी विमान की फोटो, कांग्रेस नेता बोले- 25 साल हाल बेहाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
