ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच गोलीबारी का हमलावर साजिद मूल रूप से हैदराबाद का निवासी था, तेलंगाना पुलिस ने किया खुलासा

इसमें कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में साजिद ने यूरोपीय मूल की एक महिला से शादी कर ली और वहीं बस गया। बयान के अनुसार, दंपति के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। इनमें से एक नवीद (24) बॉन्डी बीच के दो संदिग्ध हमलावरों में शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताहांत हुई गोलीबारी में शामिल संदिग्धों में से एक साजिद अकरम मूल रूप से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का रहने वाला था। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय साजिद भले ही 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था, लेकिन उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद अपने बेटे नवीद अकरम के साथ हाल ही में भारतीय पासपोर्ट पर फिलिपीन गया था। साजिद बॉन्डी बीच पर पुलिस कार्रवाई के दौरान मारा गया था। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, साजिद नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया था और उसका हैदराबाद में रहने वाले अपने परिवार से सीमित संपर्क था। बयान में कहा गया है, साजिद मूल रूप से हैदराबाद (भारत) का रहने वाला था। उसने हैदराबाद से बी.कॉम की डिग्री हासिल की और फिर रोजगार की तलाश में लगभग 27 साल पहले नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया।

bondi beach attack

बॉन्डी बीच हमले पर नया अपडेट

साजिद ने यूरोपीय मूल की एक महिला से शादी की

इसमें कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में साजिद ने यूरोपीय मूल की एक महिला से शादी कर ली और वहीं बस गया। बयान के अनुसार, दंपति के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। इनमें से एक नवीद (24) बॉन्डी बीच के दो संदिग्ध हमलावरों में शामिल है। इसमें कहा गया है कि नवीद और उसकी बहन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था तथा दोनों वहीं के नागरिक हैं। सिडनी के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताहांत यहूदी पर्व हनुक्का का जश्न मना रही भीड़ पर हुई गोलीबारी में 15 लोग मारे गए थे। ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस आयुक्त क्रिसी बैरेट ने मंगलवार को कहा कि यह गोलीबारी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला थी।

End of Feed