Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, पुलिस अधिकारी के घर पर हुआ हमला, ताजा तनाव के बीच बुलाई गई सेना

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 28, 2024, 10:36 AM IST

Manipur Violence Latest Updates: अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि अरामबाई तेंगगोल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम सात बजे के आसपास इंफाल पूर्व के वांगखेई में एसपी अमित कुमार के घर पर हमला किया।

Manipur Violence: मणिपुर में मंगलवार को ताजा तनाव बढ़ने पर फिर सेना को बुलाया गया। मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का उनके आवास से कथित तौर पर अपहरण करने के बाद असम राइफल्स की चार टुकड़ियों को इंफाल पूर्व में तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पुलिस की अभियान शाखा में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को पुलिस और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के बाद बचा लिया गया। पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Manipur-Violence

मणिपुर में फिर हिंसा

अरामबाई तेंगगोल के कार्यकर्ताओं ने किया हमला

अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि अरामबाई तेंगगोल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम सात बजे के आसपास इंफाल पूर्व के वांगखेई में एसपी अमित कुमार के घर पर हमला किया। अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी का कारण यह था कि इस अधिकारी ने वाहन चोरी के मामले में समूह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मीरा पैबिस (मेइती महिला समूह) के एक समूह ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

End of Feed