Tamil Nadu: तिरुपुर से 31 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ATS ने एक्शन को दिया अंजाम

ATS arrests 31 Bangladeshi nationals: तमिललाडु के तिरुपुर में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस एक्शन के तहत 31 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश की तुलना में भारत में बेहतर सैलरी मिलती थी। रिपोर्ट में पढ़िए सबकुछ।

Action against Bangladeshi Nationals: देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोयंबटूर इकाई के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने तिरुपुर जिले में अवैध रूप से रह रहे 31 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

UP ATS

ATS ने 31 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार।

कपड़ों के कारखानों में रह रहे थे बांग्लादेशी युवक

एटीएस को गुप्त जानकारी मिली थी कि तिरुपुर जिले में कपड़ों के कारखानों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी युवक रह रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसपी बद्री नारायण और एडीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तिरुपुर जिले के पल्लदम के पास अरुलपुरम का दौरा किया और किराये के कमरों की तलाशी ली।

End of Feed