Atiq Ashraf Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड में SIT ने तैयार की चार्जशीट, अब खुलेगा राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 10:13 AM IST

Atiq Ashraf Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड की जाच कर रही एसआईटी ने चार्जशीट तैयार कर ली है। एसआईटी ने मौके पर मौजूद लोगो के बयान, तीनो आरोपियों से पूछताछ, केस से संबंधित तथ्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार्जशीट तैयार की है।

Atiq Ashraf Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर जांच कर रही एसआईटी ने चार्जशीट तैयार कर ली है। 14 जुलाई को हत्याकांड के 90 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे पहले एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर देगी। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र की अध्यक्षता में गठित टीम में एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश शामिल हैं। 15 अप्रैल को धूमनगंज थाना पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक और अशरफ की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की माने तो एसआईटी ने मौके पर मौजूद लोगो के बयान, तीनों आरोपियों से पूछताछ, केस से संबंधित तथ्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार्जशीट तैयार की है। चार्जशीट में सामने आया है कि तीनों शूटर्स घटना वाली रात काल्विन अस्पताल में पहले से मौजुद थे। 15 अप्रैल को लवलेश तिवारी कॉल्विन हॉस्पिटल पर सबसे पहले पहुंचा। वो 9 बजे फिर उसके 12 मिनट बाद अरुण मौर्य और सनी सिंह पहुंचे थे।

Atiq Ashraf Murder Case, SIT

अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड की एसआईटी जांच पूरी

लवलेश सनी सिंह और अरुण मौर्या वहा मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ अतीक अहमद और अशरफ का इंतजार करने लगे। लवलेश तिवारी योजना के तहत वीडियो बनाने के लिए मीडिया कर्मियों के बीच पहुंच गया। अतीक और अशरफ अहमद के आने बाद लवलेश तिवारी, अतीक अहमद के जीप से उतरने के दौरान उसके करीब पहुंचकर वीडियो बनाने की एक्टिंग करने लगा। और फिर साथ लाए असलाहो से पहले अतीक और फिर अशरफ पर हमला किया गया। एसआईटी को जांच के दौरान मिले सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर तीनों शूटरों के कॉल्विन अस्पताल पहुंचने के कई अहम सुबूत मिले हैं। 14 जुलाई को एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

End of Feed