देश को आज मिलेगा सबसे लंबा समुद्री ब्रिज 'अटल सेतु', पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; जानें खासियत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 09:28 AM IST

Atal Setu: पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंबर माह में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

PM Modi In Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) देश को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) का पीएम मोदी उद्‌घाटन करेंगे। इस सेतु के जरिए मुंबई से नवी मुंबई पहुंचने में महज 20 मिनट लगेंगे। खास बात ये है कि 22 किमी लंबे इस सेतु में 16.5 किलोमीटर का हिस्सा पानी पर है। इस ब्रिज का 5.5 किमी का एलिवेटेड रोड है।

Atal Setu PM Modi

अटल सेतु से ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत।

30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है।

End of Feed