कांग्रेस नेता ने अटल को बता दिया 'ब्रिटिश मुखबिर', कहा- नेली नरसंहार हो या बाबरी विध्वंस...अटल का भीड़ उकसाने में था रोल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 26, 2022, 07:37 AM IST

कांग्रेस के नेता गौरव पांधी को अपनी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। @virendravikas नाम के टि्वटर हैंडल से कहा गया- आप अपनी जुबान को लगाम दो और कांग्रेस का इतिहास देखो। लफ्फाजी, राष्ट्रघाट और घोटालों से भरा पड़ा है।

कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी को अंग्रेजों का जासूस बताया है। उन्होंने दावा किया है उन्होंने ब्रिटिश मुखबिर के नाते काम किया। साथ ही नेली नरसंहार हो या फिर बाबरी विध्वंस...उन्होंने भीड़ को भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी।

gaurav pandhi on atal bihari vajpayee

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर कांग्रेस के गौरव पांधी के बयान को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। (फाइल)

पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के कॉर्डिनेटर ने रविवार (25 दिसंबर, 2022) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर दो ट्वीट्स किए, जिनमें उन्होंने ये बातें कहीं।

End of Feed