नए वक्फ कानून पर राहुल ने केंद्र को घेरा, बताया धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान पर हमला, BJP-RSS पर जमकर बरसे

एआईसीसी संकल्प में कहा गया है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रवाद का विचार लोगों को जोड़ने वाला है; भाजपा, आरएसएस का राष्ट्रवाद मॉडल भारत की विविधता को मिटाने का लक्ष्य रखता है।

Rahul Gandi At AICC: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नए वक्फ अधिनियम को धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान पर हमला करार दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा संविधान के खिलाफ है, वे देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहते हैं। इसके साथ ही राहुल ने एक बार फिर जातिगत जनगणना की मांग उठाई है। अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर पार्टी तेलंगाना में रास्ता दिखा चुकी है।

नए वक्फ कानून पर राहुल ने केंद्र को घेरा, बताया धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान पर हमला, BJP-RSS पर जमकर बरसे

कहा- दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को भी निशाना बनाया जाएगा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि संसद से पारित वक्फ संशोधन अधिनियम धर्म की स्वतंत्रता पर हमला और संविधान विरोधी कदम है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को भी निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने यहां पार्टी के अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुकी है और अब बदलाव होने वाला है। राहुल गांधी ने कहा, वक्फ विधेयक (अधिनयम) धर्म की स्वतंत्रता और संविधान पर हमला है। यह संविधान विरोधी है।

End of Feed