'असम कभी भी नहीं था म्यांमार का हिस्सा', साफ कर बोले CM सरमा- सिब्बल इतिहास से अनजान, बेवजह न दें 'ज्ञान'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 12:31 PM IST

दरअसल, सिटिजनशिप एक्ट 1955 के सेक्शन छह ए से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सिब्बल की ओर से टिप्पणी की गई थी, ''असम म्यांमार का हिस्सा था।''

नॉर्थ ईस्ट के सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ किया है कि असम कभी भी म्यांमार का हिस्सा नहीं था। शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को उनकी यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के दावे को लेकर आई।

Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा। (फाइल)

मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों को लेकर उन्होंने बताया- देखिए, उन्हें इस बारे (असम के इतिहास) में कोई ज्ञान नहीं है। वह कुछ बातें न ही बोलें...यही सही है। असम कभी भी म्यांमार का हिस्सा नहीं था। वहां से असम में लोग आए थे और एक समय पर वहां झड़प भी हुई थी, जो कि एक कुछ समय के लिए थी। बस इनता ही असम का म्यांमार से संपर्क है। अन्यथा मैंने तो ऐसा कोई डेटा नहीं देखा जो बताता हो कि असम म्यांमार का हिस्सा था।

End of Feed