Assam UCC:असम में लागू होगा समान नागरिक संहिता! कैबिनेट से ड्राफ्ट पास, हिमंता बिस्वा सरमा सरकार का बड़ा फैसला

UCC in Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि असम कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

UCC in Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार यानी 13 मई घोषणा की है कि असम कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'असम कैबिनेट ने 26 मई को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन यूसीसी बिल (समान नागरिक संहिता विधेयक) पेश करने का फैसला किया है। राज्य कैबिनेट ने यूसीसी के मसौदे को मंजूरी दे दी है।' असम कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यूसीसी विधेयक (UCC Bill) के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

assam ucc

असम में लागू होगा समान नागरिक संहिता! (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि इस विधेयक को 26 मई 2026 को राज्य विधानसभा के सत्र के अंतिम दिन पेश किया जाएगा।

21, 22, 23 और 24 मई को विशेष विधानसभा सत्र आयोजित होगा। इस दौरान विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। चंद्र मोहन पटवारी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

End of Feed