पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाया, पति बोला- जेल से आकर इसके 'शुगर डैडी' को भी मारूंगा

Ramanuj Goswami Riya Talukder: गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कैब ड्राइवर रामानुज गोस्वामी ने अपनी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपा दिया।

Guwahati Wife Murder Case: असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव/बेलटोला इलाके से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर दिए और कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया।

पति ने पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाया, कहा- जेल से आकर इसके 'शुगर डैडी' को भी मारूंगा

पति ने पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाया, कहा- जेल से आकर इसके 'शुगर डैडी' को भी मारूंगा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बेखौफ होकर कह रहा है कि उसे अपनी पत्नी को मारने का 'न तो कोई पछतावा है और न ही वह कोई माफी चाहता है।'

End of Feed