असम में बाढ़ का संकट गहराया, CM हिमंत ने सेना और IAF से तैयार रहने का किया अनुरोध; ग्राउंड पर मंत्रियों को उतारा

Assam Flood: असम के मुख्यंमत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि हमारी सरकार ने ऊपरी असम के जिलों में संभावित बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना और वायुसेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।

Assam Flood: असम में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मुख्यंमत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि हमारी सरकार ने ऊपरी असम के जिलों में संभावित बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना और वायुसेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।

Himanta Biswa Sarma

मुख्यंमत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

'सेना और IAF रहें तैयार'

हिमंत बिस्व सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सिवसागर, चराइदेव और जोरहाट में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, इसलिए हमारी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना और वायुसेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।

End of Feed