देश

'... तो सोनम वांगचुक कल भूख हड़ताल खत्म कर देंगे', 'चलो संसद' मार्च से पहले पत्नी गीतांजलि ने रखी ये शर्त

Chalo Sansad March: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने 'चलो संसद' मार्च से एक दिन पहले अनशन खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image

शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो

Photo : PTI

Chalo Sansad March: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च से एक दिन पहले रविवार को एक बड़ा बयान सामने आया। गीतांजलि ने सशर्त बता दिया कि सोनम वांगचुक कल भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, गीतांजलि ने कहा कि अगर राजनीतिक दलों के नेता मुलाकात करके मानूसन सत्र में शिक्षा जवाबदेही का मुद्दा उठाने का आश्वासन दें, तो वांगचुक अपना अनशन कल समाप्त कर देंगे। गीतांजलि ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

गीताजंलि की प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील

उन्होंने कहा, ''अगर राजनीतिक दलों के नेता सोनम से अस्पताल में मिलते हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वह मानसून सत्र में शिक्षा की जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे, तो वह कल ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।'' उन्होंने सीजेपी के सोमवार को प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले आंदोलन के समर्थकों को वांगचुक की अपील भी दोहराई, जिसमें उनसे शांति और अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

कैसी है सोनम वांगचुक की हालत?

गीतांजलि ने कहा कि सोनम ने हम सभी से कल का मार्च शांति से निकालने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि विरोध प्रदर्शन का गलत इस्तेमाल न हो। इस दौरान, गीतांजलि ने सोनम की हेल्थ से जुड़ा अपडेट भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, ''सोनम की सेहत एकदम ठीक है। मैंने हाई कोर्ट में उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैं सफल नहीं हो सकी।''

वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से वांगचुक को जबरदस्ती सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। गीतांजलि ने बताया कि वांगचुक अस्पताल में भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं और कोई ड्रिप चढ़वाने से इनकार कर रहे हैं।

'चलो संसद मार्च की अनुमति नहीं'

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि चलो संसद मार्च को लेकर अनुमति नहीं है। ऐसे में अगर कोई जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई दिल्ली में धारा 163 लागू की गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article