Assam Election 2026 Results LIVE: रुझानों में असम में बीजेपी 100 पार, जालुकबारी सीट पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा आगे
असम विधानसभा चुनाव में पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाएं हावी रहीं। राज्य की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं। नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी। असम के 251 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 फीसदी ने 126 सीटों पर मताधिकार का प्रयोग किया। यह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान था। 2016 में असम में 84.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
election results today live assam, assam election results, assam election result update, election commission of assam, election results today live assam, assam election result 2026, assam assembly election results
दिग्गज उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल नेता अखिल गोगोई शामिल हैं।
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी, जिसमें सर्विस वोटर और जो लोग बूथ पर नहीं जा पाए, उनके वोट शामिल होते हैं। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होती है।
नतीजों से पहले सामने आए 'एक्सिस माई इंडिया' के एग्जिट पोल ने असम में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया है। इस सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन राज्य की 126 सीटों में से 88 से 100 सीटों पर जीत दर्ज कर एकतरफा बहुमत हासिल कर सकता है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगने की संभावना है और वह महज 24 से 36 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। व्यक्तिगत पार्टी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 70 से 80 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की उम्मीद जताई गई है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह असम में भाजपा की पकड़ और जनता के अटूट भरोसे को दर्शाएगा।
Assam Election Result: बीजेपी 100 पार
रुझानों में असम में बीजेपी 100 पार हो चुकी है।Assam Election Result: पीयूष हजारिका 13030 से अधिक वोटों से चले रहे आगे
भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका जगीरोड विधानसभा सीट से 13030 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।Assam Election Result Live Updates: 126 विधानसभा सीटों में से 67 पर NDA आगे
असम की कुल 126 विधानसभा सीटों में से 67 पर NDA आगे। इसमें BJP 52, BOPF 9 और AGP 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।Assam Election Result: चुनाव आयोग के रुझान में बीजेपी 36 सीटों पर आगे
असम की 126 सीटों में से शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 36 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है। कांग्रेस (INC) 10 सीटों पर, BOPF 5 सीटों पर, AGP 3 सीटों पर और ASMJTYP भी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।Assam Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार जाकिर हुसैन 5804 वोटों से आगे
असम की पकाबेतबारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जाकिर हुसैन 5804 वोटों से आगेAssam Election Result: जालुकबारी सीट पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा आगे
बंगाल की सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की रूपा गांगुली आगे चल रही है। असम की जालुकबारी सीट से सीएम हिमंता बिस्व सरमा आगे चल रहे हैं। असम की ही जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं।Assam Election 2026 Results: बीजेपी ने बनाई जबरदस्त बढ़त
रुझानों के मुताबिक बीजेपी 64 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और असम में हैट्रिक की ओर बढ़ रही है। रुझानों को लेकर खेमे में उत्साह का माहौल है। दूसरी ओर रुझानों में कांग्रेस को महज 13 सीटों पर बढ़त हुई है।असम में भाजपा आगे
असम में 66 सीटों पर BJP+ आगे, कांग्रेस+ 9 और अन्य 1 सीट पर आगेAssam Election Result: भाजपा 51 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में भाजपा 51 सीटों पर कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही हैं।Assam Election Result: बीजेपी ने बनाई जबरदस्त बढ़त
शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 61 सीटों पर बढ़त बनाई है और कांग्रेस महज 9 सीटों पर आगे है।Assam Election Result Live Updates: असम में बीजेपी की बढ़ती रफ्तार, 18 सीटों पर आगे
असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और अभी तक 18 सीटों का रुझान सामने आ चुका है. इसमें से 16 सीटों पर बीजेपी, एआईयूडीएफ 2 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है.Assam Election Result Live Updates: देबब्रत सैकिया ने की सत्ता परिवर्तन की अपील
असम के शिवसागर में मतगणना के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता और नजीरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार देबब्रत सैकिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन की पुरजोर उम्मीद जताई है। सैकिया ने कहा कि भाजपा साल 2014 से ही 'अच्छे दिन' का वादा करके असम की जनता से वोट मांग रही है, लेकिन हकीकत में राज्य के लोगों के दिन सुधरने के बजाय और भी बदतर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में असमिया पहचान, यहाँ की गौरवशाली संस्कृति और भाषा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। सैकिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता इन मूलभूत खतरों को समझते हुए इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी और विपक्ष को सेवा करने का एक मौका जरूर देगी।
Assam Election Result: असम में पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही, BJP पक्ष में आया पहला रुझान
असम में डाक मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए हैं. पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. निर्देशों के अनुसार, डाक मतों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी. सभी उम्मीदवार मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं.Assam Vidhan Sabha Result: हम जीत रहे हैं: BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता
मध्य गुवाहाटी से BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें हमेशा से भरोसा था कि BJP तीसरी बार सरकार बनाएगी। हमारे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हमें यह भरोसा दिलाया है कि हम जीत रहे हैं।Assam Election Result Live Updates: असम की हॉट सीट- जालुकबारी
यह एक वीआईपी सीट है। क्योंकि स्वयं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) यहां से उम्मीदवार हैं। हिमंता का इस सीट पर स्ट्रॉन्ग होल है। वह 2001 से इस सीट पर कभी भी हारे नहीं हैं। 2001, 2006 और 2011 में वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते, जबकि 2016 और 2021 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर यहां से जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि क्या वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भी जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं।
Assam Election Result: कांग्रेस के गौरव गोगोई शुरुआती रुझानों में आगे
असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई शुरुआती रुझानों में आगे।Assam Election Result: मतगणना से पहले गुवाहाटी में बीजेपी हेडक्वार्टर में तैयारियां
असम में गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना जल्द ही शुरू होगी, जिससे यह तय होगा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरी बार सत्ता मिलेगी या कांग्रेस हफ्तों से चल रही खींचतान के बाद सत्ता हथिया लेगी. ये खींचतान पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं के वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाओं से भरी रही है.
Assam Election Result: पूरा भरोसा, असम में तीसरी बार बनने जा रही बीजेपी की सरकार: विजय गुप्ता
असम में गुवाहाटी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विजय गुप्ता ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को पूरा भरोसा है कि उसकी सरकार तीसरी बार बनेगी और उसके सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धन्यवाद देना चाहता हूं."
Assam Election Result: असम में 21 सीटों के रुझानों में बीजेपी 14 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझान के मुताबिक, असम में 21 सीटों के रुझानों में बीजेपी 14 सीटों पर आगे, कांग्रेस+ 7 सीटों पर आगेAssam Election Results: सीएम हिमंता चल रहे आगे
जलुकबारी विधानसभा सीट पर सीएम हिमंता आगे।Assam Election Results: असम में बीजेेपी 2 सीटों पर आगे
असम में बीजेेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी 2 सीटों पर बढ़त बना ली है।Assam Election Results: एनडीए गठबंधन 5 सीटों पर आगे
असम के शुरुआती रुझान में असम में एनडीए गठबंधन 5 सीटों पर आगे।Assam Election Result: गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में मतगणना एजेंट पहुंचने शुरू
Assam Election Result: स्ट्रॉन्गरूम और केंद्रों की सुरक्षा में CAPF की 25 कंपनियां तैनात
सभी मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों (हर में लगभग 100 जवान) को तैनात किया गया है.Assam Chunav Result: ये हैं तीन प्रमुख चेहरे
दिग्गज उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल नेता अखिल गोगोई शामिल हैं।Assam Assembly Election Results: बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार , मतगणना आज यानी, 4 मई, 2026 की सुबह से शुरू होगी। असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 64 सीटों की आवश्यकता होगी।एनडीए के पक्ष में भारी बहुमत से मतदान हुआ: प्रद्युत बोरदोलोई
दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मतगणना बहुत जल्द शुरू होने वाली है। पूरे असम में यह महसूस किया जा सकता है कि जनता ने भाजपा और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में भारी बहुमत से मतदान किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज शाम तक असम की जनता यह स्पष्ट जनादेश दे देगी कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आएगी और हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।"Assam Election Result: एग्जिट पोल ने क्या की थी भविष्यवाणी
नतीजों से पहले सामने आए 'एक्सिस माई इंडिया' के एग्जिट पोल ने असम में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया है। इस सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन राज्य की 126 सीटों में से 88 से 100 सीटों पर जीत दर्ज कर एकतरफा बहुमत हासिल कर सकता है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगने की संभावना है और वह महज 24 से 36 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। व्यक्तिगत पार्टी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 70 से 80 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की उम्मीद जताई गई है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह असम में भाजपा की पकड़ और जनता के अटूट भरोसे को दर्शाएगा।Assam Election Result: सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी शुरू
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी, जिसमें सर्विस वोटर और जो लोग बूथ पर नहीं जा पाए, उनके वोट शामिल होते हैं। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होती है।Assam Assembly Election Results: असम में हुआ रिकॉर्ड मतदान
असम के 251 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 फीसदी ने 126 सीटों पर मताधिकार का प्रयोग किया। यह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान था। 2016 में असम में 84.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।इसे रिराइट कर दो
Assam Election Result: मतगणना के लिए सुरक्षा का 'चक्रव्यूह'
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'स्ट्रॉन्ग रूम' पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां पहले से ही जिलों में मुस्तैद हैं, जबकि CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियों को स्थायी ड्यूटी पर रखा गया है।मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष '85 असॉल्ट ग्रुप्स' की सहायता ली जाएगी। इसके साथ ही, ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना टेबल तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने की जिम्मेदारी 800 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। प्रशासन की इस त्रिस्तरीय सुरक्षा योजना का उद्देश्य मतगणना की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
Assam Election Result: सीएम हिमंता बनाम गौरव गोगोई की लड़ाई
इस बार असम में सबसे बड़ा मुकाबला हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच है। सरमा 2001 से जलुकबाड़ी सीट से विधायक हैं और लगातार अपनी जीत का अंतर बढ़ाते रहे हैं। वहीं गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और जोरहाट से मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी के सांसद टोपन गोगोई हैं।Assam Assembly Election Results: आम आदमी पार्टी भी कर रही दावेदारी
असम में विपक्षी गठबंधन में रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा है। आम आदमी पार्टी (आप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 18-18 सीट पर, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। इसे रिराइट कर दोAssam Election Result: असम में कितना प्रतिशत मतदान हुआ है?
असम में नौ अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Assam Chinav Result: असम में सीटों का क्या है समीकरण?
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की पच्चीस कंपनियों (प्रत्येक में लगभग 100 जवान) को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियों को स्थिर ड्यूटीपर रखा जाएगा, जबकि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियों को जिलों में तैनात किया गया है।राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राज्य में 722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं, उसके बाद भाजपा के 90, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 30, राजग के सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 11 उम्मीदवार हैं। विपक्षी गठबंधन में, रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, माकपा ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा।
Assam Election Result: असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आज
असम में चुनावी लड़ाई सोमवार को मतों की गिनती के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जिससे यह तय होगा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी।असम विधानसभा चुनाव में पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाएं हावी रहीं।
राज्य की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी।
उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं। नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी।
जस्टिस स्वर्ण कांता पोस्ट मामला, केजरीवाल समेत कई लोगों ने नहीं हटाए ट्वीट, दिल्ली HC में दी गई जानकारी
तृणमूल कांग्रेस सिंबल विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत ने दिया आश्वासन
₹370 बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे की FIR क्लब करने की मांग पर SC ने जारी किया नोटिस
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए तो दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
'भले ही आज एनकाउंटर हो रहे हों, लेकिन मुसलमानों का भला हो रहा है, सपा राज आया तो'...बोले मौलाना रशीदी
© 2026 Times Horizon Private Limited
