ASEAN: 'सैन्य ताकत नहीं, साझेदारी ही असली सुरक्षा कवच', रक्षा मंत्रियों की बैठक पड़ोसी देशों को राजनाथ सिंह का संदेश

ASEAN: 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में हिस्सा लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा का भविष्य न केवल सैन्य क्षमताओं पर निर्भर करेगा, बल्कि राष्ट्रों की साझा संसाधनों के प्रबंधन, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और मानवीय संकटों का सामूहिक रूप से सामना करने की क्षमता पर भी निर्भर करेगा।

ASEAN Defence Ministers' Meeting Plus: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया में आयोजित 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में हिस्सा लिया। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित इस बैठक का विषय एडीएमएम-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और आगे का रास्ता तैयार करना था।

rajnath singh

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह ने लिया हिस्सा।(फोटो सोर्स: ANI)

आयोजन में हिस्सा लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा," क्षेत्रीय सुरक्षा का भविष्य न केवल सैन्य क्षमताओं पर निर्भर करेगा, बल्कि राष्ट्रों की साझा संसाधनों के प्रबंधन, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और मानवीय संकटों का सामूहिक रूप से सामना करने की क्षमता पर भी निर्भर करेगा। एडीएमएम-प्लस एक ऐसे सेतु का काम कर सकता है जो रणनीतिक संवाद को व्यावहारिक परिणामों से जोड़ता है, जिससे क्षेत्र में शांति बनाए रखने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।"

End of Feed