सजा खत्म करने के लिए आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, SC ने गुजरात सरकार को भेजा नोटिस; 3 हफ्ते में मांगा जवाब

Asaram Bapu Case: आसाराम बापू ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। आसाराम को बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

Asaram Bapu Case: आसाराम बापू ने आजीवन कारावस की सजा को खत्म करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की। उनकी याचिका पर शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार चिकित्सा आधार पर ही किया जाएगा। बता दें, 2013 के दुष्कर्म मामले में गांधीनगर की निचली अदालत से आसाराम बापू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। याचिका पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। पीठ ने कहा कि हम नोटिस जारी करेंगे। मगर हम केवल चिकित्सा शर्तों पर ही विचार करेंगे।

Asaram

आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम

बता दें, आसाराम को जनवरी 2023 में गुजरात में गांधीनगर के एक सेशन कोर्ट ने बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनवाई थी। सूरत आश्रम में उनपर एक महिला शिष्या के साथ बार-बार रेप करने का आरोप लगाया गया था। सुनवाई और सबूतों के आधार पर उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया था। आसाराम ने आजीवन कारावास के इस फैसले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में अंतरिम रिहाई के लिए अपील की थी। हाई कोर्ट की तरफ से सजा को निलंबित करने की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

End of Feed