देश

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के साथ की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के निर्देश जारी किए।

Image

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य।

Photo : Times Now Digital

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में गृह सचिव, डायरेक्टर IB, दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की तरह के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने दिए प्रमुख निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अपराध के विरुद्ध हमारी “जीरो टॉलरेंस” की निति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे ये हर दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है।

'नागरिक सुरक्षा को दी जाए प्राथमिकता'

अमित शाह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्य योजना बनाकर अभियान चलाया जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को देख दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव आये ये दिल्ली पुलिस सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता हो, इस पर जोर दिया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article